बाइडन व्हाइट हाउस में जर्मनी की चांसलर की मेजबानी करेंगे
By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:31 IST2021-06-11T19:31:50+5:302021-06-11T19:31:50+5:30

बाइडन व्हाइट हाउस में जर्मनी की चांसलर की मेजबानी करेंगे
वाशिंगटन, 11 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने व्हाइट हाउस में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की मेजबानी करेंगे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को बताया कि इस साल चांसलर का पद छोड़ने जा रहीं मर्केल 15 जुलाई को वाशिंगटन आएंगी। साकी ने एक बयान में बताया कि बैठक में दोनों देशों के संबंधों पर वार्ता होगी। इस दौरान दोनों नेता कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर भी चर्चा करेंगे।
मर्केल और बाइडन की शुक्रवार को जी-7 के शिखर सम्मेलन में भी मुलाकात होगी। यह शिखर सम्मेलन इंग्लैंड में हो रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।