लाइव न्यूज़ :

बाइडन लोकतंत्र पर शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बृहस्पतिवार को लोकतंत्र विषय पर एक अहम शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें वह प्रतिभागियों से दुनिया भर में बढ़ती निरंकुशता के वक्त में लोकतंत्र के ‘‘क्षरण’’ को रोकने का आह्वान करेंगे।

दो दिन तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन में 110 देशों के नेता और नागरिक समूहों के विशषज्ञों को भ्रष्टाचार को रोकने और मानवाधिकारों को सम्मान देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर साथ मिल कर काम करने और विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।

सम्मेलन के पहले ही इस कार्यक्रम को उन देशों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है,जिन्हें इसमें आमंत्रित नहीं किया गया है।

अमेरिका के लिए चीन और रूस के राजदूतों ने ‘नेशनल इंटरेस्ट पॉलिसी जर्नल’ में एक संयुक्त लेख लिखा जिसमें उन्होंने बाइडन प्रशासन को ‘‘शीत-युद्ध की मानसिकता’’ प्रदर्शित करने वाला बताया,जो ‘‘दुनिया में वैचारिक मतभेद और दरार बढ़ाएगा।’’

प्रशासन को इन आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा कि उसने कैसे निर्णय लिया कि सम्मेलन के लिए किसे आमंत्रित करना है और किसे नहीं। वहीं बाइडन प्रशासन का कहना है कि वर्चुअल माध्यम से आयोजित यह सम्मेलन एक अहम बैठक है, खासतौर पर ऐसे वक्त में जब दुनियाभर में आजादी समाप्त होने का चलन सा चल रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कारीने जीन-पियरे ने कहा कि बाइडन बृहस्पतिवार को और फिर शुक्रवार को शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं जिसमें वह प्रतिभागियों से लोकतंत्र के क्षरण को रोकने और यह सुनिश्चित करने की अपील करेंगे कि लोकतंत्र बहाल रहे।

यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी लोकतंत्र अपने संस्थानों और परंपराओं के लिए गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। स्कूल बोर्ड की बैठकों, चुनाव कार्यालयों और टाउन हॉल में नाराजगी के बीच स्थानीय निर्वाचित अधिकारी लगातार इस्तीफा दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला