लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने नए प्रतिबंध लगाने की धमकी दी, पुतिन ने परिणामों को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: December 31, 2021 11:10 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 31 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को अपने रूसी समक्षक व्लादिमीर पुतिन को आगाह किया कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करता है तो अमेरिका उसके खिलाफ नए प्रतिबंध लगा सकता है, इस पर पुतिन ने कहा कि अमेरिका का ऐसा कोई भी कदम दोनों देशों के संबंधों को पूरी तरह समाप्त कर सकता है।

यूक्रेन के पास रूसी सेना के बढ़ते दखल पर दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक खुलकर बातचीत की।

पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूरी शाकोव ने कहा कि अमेरिका का अतिरिक्त प्रतिबंध लगाना ‘‘ एक बहुत बड़ी गलती होगी जिसके गंभीर परिणाम होंगे।’’

बाइडन और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बारे में शाकोव ने मॉस्को में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुतिन ने बाइडन से कहा कि अगर अमेरिकी सीमाओं के पास आक्रामक हथियार तैनात किए गए तो रूस भी अमेरिका की तरह ही कार्रवाई करेगा।

वहीं, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने फोन पर हुई बातचीत पर कुछ खुलकर जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि ऐसे भी कई क्षेत्र हैं, जहां दोनों पक्ष सार्थक प्रगति कर सकते हैं, लेकिन ऐसे मतभेद भी हैं जिन्हें हल करना असंभव हो सकता है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि बाइडन ने ‘‘ रूस से यूक्रेन के साथ तनाव कम करने का आग्रह किया’’ और ‘‘ स्पष्ट कर दिया कि यदि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया तो अमेरिका, उसके सहयोगी तथा साझेदार निर्णायक रूप से जवाब देंगे।’’

अमेरिकी और रूस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जिनेवा में नौ और 10 जनवरी को होने वाली वार्ता से पहले यह बातचीत हो रही है, दोनों नेताओं ने सात दिसंबर को भी वीडियो कॉल पर बात की थी। जिनेवा वार्ता के बाद 12 जनवरी को रूस-नाटो परिषद की बैठक होगी और 13 जनवरी को विएना में सुरक्षा और सहयोग संगठन वार्ता करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला