लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने नए प्रतिबंध लगाने की धमकी दी, पुतिन ने परिणामों को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: December 31, 2021 15:14 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 31 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को आगाह किया कि अगर यूक्रेन के खिलाफ रूस और सैन्य कार्रवाई करता है तो अमेरिका उसके खिलाफ नए प्रतिबंध लगा सकता है। इस पर पुतिन ने कहा कि अमेरिका का ऐसा कोई भी कदम दोनों देशों के संबंधों को पूरी तरह विच्छेद कर सकता है।

यूक्रेन के पास रूसी सेना के बढ़ते दखल पर दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक खुलकर बातचीत की।

पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूरी शाकोव ने कहा कि अमेरिका का अतिरिक्त प्रतिबंध लगाना ‘‘ एक बहुत बड़ी गलती होगी जिसके गंभीर परिणाम होंगे।’’

बाइडन और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बारे में शाकोव ने मॉस्को में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुतिन ने बाइडन से कहा कि अगर अमेरिकी सीमाओं के पास आक्रामक हथियार तैनात किए गए तो रूस भी अमेरिका की तरह ही कार्रवाई करेगा।

वहीं, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने फोन पर हुई बातचीत पर कुछ खुलकर जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि ऐसे भी कई क्षेत्र हैं, जहां दोनों पक्ष सार्थक प्रगति कर सकते हैं, लेकिन ऐसे मतभेद भी हैं जिन्हें हल करना असंभव हो सकता है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि बाइडन ने ‘‘ रूस से यूक्रेन के साथ तनाव कम करने का आग्रह किया’’ और ‘‘ स्पष्ट कर दिया कि यदि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया तो अमेरिका, उसके सहयोगी तथा साझेदार निर्णायक रूप से जवाब देंगे।’’

अमेरिकी और रूस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जिनेवा में नौ और 10 जनवरी को होने वाली वार्ता से पहले यह बातचीत हो रही है, दोनों नेताओं ने सात दिसंबर को भी वीडियो कॉल पर बात की थी। जिनेवा वार्ता के बाद 12 जनवरी को रूस-नाटो परिषद की बैठक होगी और 13 जनवरी को विएना में सुरक्षा और सहयोग संगठन वार्ता करेंगे।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं ने बृहस्पतिवार को करीब 50 मिनट बात की। बातचीत मॉस्को के समयानुसार आधी रात तक चली।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि बाइडन ने पुतिन से कहा कि दोनों पक्षों के पास अब ‘‘दो रास्ते’’ हैं, कूटनीति या प्रतिबंधों के माध्यम से अमेरिकी प्रतिरोध। बाइडन ने कहा कि ‘‘ आने वाले समय में रूस की कार्रवाई पर ही’’ यह निर्भर करता है कि कौन सा रास्ता अपनाया जाएगा।

वहीं, रूस ने स्पष्ट कर दिया कि वह एक लिखित प्रतिबद्धता चाहता है कि यूक्रेन को कभी भी नाटो में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और गठबंधन के सैन्य उपकरण, पूर्व सोवियत देशों में तैनात नहीं होंगे। इन मांगों को बाइडन प्रशासन ने खारिज कर दिया।

बाइडन ने पुतिन से कहा कि एक राजनयिक मार्ग हमेशा खुला रहेगा, भले ही रूस ने करीब 1,00,000 सैनिकों को यूक्रेन की ओर भेजा हो और पुतिन ने पूर्वी यूरोप में सुरक्षा गारंटी के लिए अपनी मांगों को आगे बढ़ाया हो।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि बाइडन ने स्पष्ट किया कि अगर पुतिन यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने का फैसला करते हैं तो अमेरिका प्रतिबंधों के माध्यम से आर्थिक नुकसान का सामना करने को तैयार रहें।

पुतिन ने इसका घोर विरोध किया।

शाकोव ने कहा, ‘‘ पुतिन ने कहा कि यह एक गलती होगी जिसे हमारे पूर्वज एक गंभीर त्रुटि के रूप में देखेंगे। पिछले 30 वर्ष में कई गलतियां की गई हैं और इस स्थिति में हमें और गलतियां करने से बचना चाहिए।’’

जिनेवा में वार्ता के दौरान रूस की मांगों पर चर्चा की जानी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि संघर्ष कम करने के लिए पुतिन के समक्ष अगर बाइडन कोई शर्ते रखेंगे, तो वे क्या होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला