लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने मोदी से कहा : अमेरिकी प्रेस की तुलना में भारतीय मीडिया का 'व्यवहार कहीं बेहतर'

By भाषा | Updated: September 24, 2021 23:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 सितंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पहली बार द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आमने-सामने वार्ता की। इस दौरान बाइडन ने चुटकी लेते हुए कहा कि अमेरिकी प्रेस की तुलना में भारतीय प्रेस का ''व्यवहार कहीं बेहतर'' है।

वर्ष 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद सातवीं बार अमेरिका के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी का व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन ने स्वागत किया।

बाइडन और मोदी के एक-दूसरे का अभिवादन करने के तुरंत बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति मोदी को ओवल कार्यालय में ले गए, जहां उनका मीडिया के सामने बैठकर बातचीत करने का तय कार्यक्रम था।

जैसे ही दोनों नेता अपनी-अपनी सीट पर बैठे, बाइडन ने कहा, ''मुझे लगता है कि वे इन बातों को प्रेस के माध्यम से पेश करने जा रहे हैं। भारतीय प्रेस का व्यवहार अमेरिकी प्रेस से कहीं बेहतर है... और मुझे लगता है, आपकी अनुमति से, हमें प्रश्नों का उत्तर नहीं देना चाहिए क्योंकि वे मुद्दे पर कोई प्रश्न नहीं पूछेंगे।''

इस पर मोदी ने कहा कि वह उनसे पूरी तरह सहमत हैं और दोनों ने वार्ता शुरू की।

मुलाकात के दौरान बाइडन और मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती (दो अक्टूबर) से पहले उन्हें याद किया और गांधी की अहिंसा, सहिष्णुता और सम्मान के मूल्यों को दोहराया।

बाइडन ने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, '' दुनिया अगले सप्ताह महात्मा गांधी की जयंती मनाएगी। हम सभी को उनकी अहिंसा, सम्मान और सहिष्णुता की सीख को याद रखना चाहिए जोकि आज के समय में पहले से अधिक मायने रखते हैं।''

मोदी ने कहा, '' राष्ट्रपति जो बाइडन ने गांधी जी की जयंती का जिक्र किया है। गांधी जी ने संरक्षण की बात पर जोर दिया है, यह एक ऐसी अवधारणा से है जो आने वाले समय में हमारे ग्रह के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी