लाइव न्यूज़ :

एयर फोर्स वन विमान में सवार होने के दौरान बाइडन कई बार लड़खड़ाएं

By भाषा | Updated: March 20, 2021 17:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 मार्च एयर फोर्स वन विमान में सवार होने के दौरान सीढ़ियों से तेजी से चढ़ते वक्त शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पैर कई बार फिसले, जिससे वह लड़खड़ाते नजर आएं। हालांकि, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह सौ फीसदी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

बाइडन (78), विमान में सवार होने के लिए सीढ़ियों पर कदम बढ़ाते समय शुरूआत में फिसलते नजर आए। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला, लेकिन फिर फिसल गये। इसके बाद, वह केबिन में प्रवेश करने से पहले सलामी देने के लिए मुड़ने से पहले खुद को कुछ मशक्कत के साथ संभालते नजर आएं।

व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव केरीन जीन पियरे ने अटलांटा जाने के दौरान राष्ट्रपति के विमान में संवाददाताओं को बताया, ‘‘इस तरह, जैसा कि आप जानते हैं, बाहर थोड़ी हवा तेज थी। मैं खुद भी विमान में सवार होने दौरान सीढ़ियों पर गिरते-गिरते बची।’’

राष्ट्रपति बाइडन, एशियाई-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों से मिलने जा रहे हैं, जो मसाज पार्लरों में हुई गोलीबारी की सिलसिलेवार घटनाओं से स्तब्ध हैं।

सीएनन की खबर में केरीन के हवाले से कहा गया, ‘‘वह 100 फीसदी ठीक महसूस कर हरे हैं। ’’

केरीन ने यह नहीं बताया कि क्या राष्ट्रपति के पैर में चोटें आई हैं। गौरतलब है कि बाइडन के पैर में पिछले साल नवंबर में फ्रैक्चर हो गया था।

केरीन ने एक सवाल के जवाब में कहा , ‘‘वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैं आपसे यही कह सकती हूं कि वह ठीक हैं। वह आज की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो