लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने 1,900 अरब डॉलर की अमेरिका राहत योजना पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: March 12, 2021 08:49 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की खातिर बृहस्पतिवार को 1,900 अरब डॉलर की ‘अमेरिका राहत योजना’ पर हस्ताक्षर किए।

इसके तहत अमेरिका के अधिकांश लोगों को 1,400 डॉलर की सहायता देने की भी व्यवस्था की गई है।

बाइडन ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया जिससे देश की रीढ़ मजबूत होगी और देश का निर्माण करने वाले कामकाजी और मध्यम वर्ग के लोगों को फिर से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

व्हाइट हाउस में बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई हफ्तों तक इस विधेयक पर चर्चा और बहस हुई। यह स्पष्ट हो गया कि बहुत बड़ी संख्या में अमेरिकी लोग चाहे वे डेमोक्रेटिक पार्टी से हों, निर्दलीय हों या फिर रिपब्लिक पार्टी से हों सभी अमेरिका राहत योजना का मजबूती से समर्थन करते हैं।’’

बाद में राष्ट्रपति राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगाए जाने को एक वर्ष पूरा हो गया, इस मौके पर राष्ट्रपति अमेरिकी जनता से सीधे बात करेंगे।

बाइडन जनता को बताएंगे कि उनकी टीम ने अब तक क्या-क्या काम किए हैं।

इसके अगले हफ्ते, अमेरिकी राहत योजना को बढ़ावा देने की खातिर बाइडन और उप राष्ट्रपति देशभर के दौरे पर जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?