लाइव न्यूज़ :

संघीय एजेंसियों की साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए बाइडन ने शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 10:07 IST

Open in App

रिचमॉन्ड (अमेरिका), 13 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हैकिंग की कई घटनाओं के बाद देश की साइबर सुरक्षा को मजबूती देने के इरादे से एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किया है।

हैकिंग की ये बड़ी घटनाएं काफी सुर्खियों में रहीं थी। इन घटनाओं से यह पता चला है कि देश का सार्वजनिक और निजी क्षेत्र अपराधियों और हाईटेक जासूसों का कितना आसानी से निशाना बन सकता है।

राष्ट्रपति ने आदेश पर बुधवार को हस्ताक्षर किया। इसके तहत सभी संघीय एजेंसियों के लिए मूलभूत साइबर सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल करना जरूरी होगा और संघीय सरकार के साथ अनुबंधित सॉफ्टवेयर निर्माताओं के लिए नए सुरक्षा मानक आवश्यक होंगे।

अधिकारी सभी तरह के सॉफ्टवेयर की सुरक्षा में सुधार के लिए संघीय सरकार से खर्च वहन की उम्मीद कर रहे हैं।

संघीय एजेंसियों पर रूसी साइबर हमले और निजी कंपनियों पर रैनसमवेयर हमले को लेकर प्रशासन द्वारा आलोचना किए जाने के बीच यह आदेश सामने आया है।

साइबर हमले के कारण अमेरिका के एक प्रमुख ईंधन पाइपलाइन को अपनी सेवा रोकनी पड़ी थी जिसकी वजह से अब भी दक्षिण पूर्व में गैस की कमी है।

अमेरिका ने संघीय एजेंसियों को निशाना बनाकर की गई हैकिंग की घटना के बाद पिछले महीने क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) पर प्रतिबंध लगाया था। इस घटना को ‘सोलर विंड्स ब्रीच’ के नाम से जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब