लाइव न्यूज़ :

ट्रंप की कठोर आव्रजन नीतियों को पलटने के लिए बाइडन ने कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन फरवरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्होंने तीन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं जो पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन की उन कठोर आव्रजन नीतियों को पलट देंगे जिन्होंने बच्चों को उनके परिवारों से अलग कर दिया।

उन्होंने कहा कि ये आदेश ‘‘निष्पक्ष, व्यवस्थित और मानवीय’’ कानूनी आव्रजन प्रणाली सुनिश्चित करेंगे।

मौजूदा नीतियों की समीक्षा बाइडन प्रशासन के 60 से 180 दिनों के निर्धारित कार्य एजेंडे का हिस्सा है जिससे अमेरिका में अपना भविष्य तलाश रहे हजारों भारतीय पेशेवरों को लाभ होगा।

बाइडन ने इन आदेशों के संबंध में मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘मैं नए कानून नहीं बना रहा हूं, बल्कि मैं बुरी नीति का खात्मा कर रहा हूं।’’

इस दौरान उनके साथ उपराष्ट्रपति कमला देवी हैरिस और गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मेयरकस भी मौजूद थे।

बाइडन ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका के पास निष्पक्ष, व्यवस्थित और मानवीय कानूनी आव्रजन प्रणाली होने पर देश अधिक मजबूत, सुरक्षित और संपन्न होगा तथा इससे सीमाओं का बेहतर प्रबंधन होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकारी आदेश आव्रजन प्रणाली को मजबूत बनाने और उन कदमों को समर्थन देने पर केंद्रित हैं जो उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले दिन लोगों की आकांक्षाओं की रक्षा करने और मुसलमानों पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए उठाए थे।

बाइडन ने तीन में से एक कार्यकारी आदेश में कहा है कि संघीय सरकार को ऐसी अच्छी नीतियां बनानी चाहिए जो एकीकरण, समावेश और नागरिकता को बढ़ावा देती हों तथा इनमें देश के लोकतंत्र में सभी की भागीदारी शामिल की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम राष्ट्र को शर्मिंदा करने वाले पूर्ववर्ती प्रशासन के उन कदमों को पलटने जा रहे हैं जिन्होंने सीमा पर एक तरह से बच्चों को उनके परिवारों, माता-पिता से दूर कर दिया।’’

अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार अवैध आव्रजन को रोकने के प्रयास के तहत पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की नीतियों के तहत अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर बिना दस्तावेज वाले वयस्कों को उनके बच्चों से अलग कर दिया गया था। इस नीति के तहत 5,500 से अधिक परिवार अलग हो गए थे और 600 से अधिक बच्चों के अभिभावकों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा