लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने चीन में बंधुआ मजदूरी से संबंधित विधेयक पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: December 24, 2021 15:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 दिसंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को एक विधेयक पर हस्ताक्षर किये जिसमें चीन के शिनझियांग प्रांत से तब तक सामान के आयात पर रोक का प्रावधान है जब तक कारोबारी यह साबित नहीं करते कि माल बिना बंधुआ मजदूरों के बनाया गया है।

यह, कथित दुरुपयोग के मामले में चीन के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाइयों को तेज करने की श्रृंखला में ताजा कदम है।

सीनेट में पिछले सप्ताह अंतिम मंजूरी पाने से पहले इस विधेयक को व्हाइट हाउस से कुछ प्रारंभिक अवरोधों तथा कॉर्पोरेट जगत के विरोध का सामना करना पड़ा था। बाइडन ने मांसपेशियों से जुड़ी लोऊ गहरीग बीमारी के इलाज के लिए अनुसंधान के लिहाज से और अधिक धन देने के लिए भी बृहस्पतिवार को एक विधेयक पर हस्ताक्षर किये।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज, मैंने द्विदलीय उइघर बंधुआ मजदूरी रोकथाम कानून पर हस्ताक्षर किये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए अपने पास मौजूद हर संसाधन का लगातार उपयोग करता रहेगा कि शिनझियांग और चीन के अन्य हिस्सों से आपूर्ति श्रृंखलाएं बंधुआ मजदूरी से मुक्त रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल