लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अमेरिका के नानटुकेट में की खरीदारी, ‘क्रिसमस ट्री’ को सजाने के समारोह में हुए शामिल

By भाषा | Updated: November 27, 2021 11:43 IST

Open in App

नानटुकेट (अमेरिका), 27 नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘थैंक्सगिविंग’ की छुट्टियों के दौरान शुक्रवार को करीब एक घंटे नानटुकेट में खरीदारी की और ‘क्रिसमस ट्री’ को लाइट से सजाने के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान बाइडन के साथ उनके कुछ पोते-पोतियां भी थे। बाइडन और उनका परिवार मैसाचुसेट्स द्वीप पर थैंक्सगिविंग की छुट्टियां बिता रहा है, जहां उन्होंने अपने मित्र और अरबपति परोपकारी डेविड रूबेनस्टीन का एक शानदार परिसर किराए पर लिया है।

नानटुकेट के बाजार में जब बाइडन अचानक परिवार के साथ पहुंचे, तो उन्हें देखकर हैरान कुछ लोग चिल्लाने लगे, ‘‘अरे जो, हम आपसे प्यार करते हैं, जो।’’ एक व्यक्ति को 79 वर्षीय राष्ट्रपति से यह कहते सुना गया कि वह सामने से देखने पर अधिक युवा लगते हैं।

बाइडन ने शुक्रवार को अपनी पत्नी जिल और बच्चों हंटर एवं एश्ले और अपने पोते-पोतियों के साथ रेस्तरां में मध्याह्न भोजन किया। ‘थैंक्सगिविंग डे’ के बाद ऐसा करना पारिवारिक परम्परा हैं। इसके बाद बाइडन ने कुछ खरीदारी की और फिर पूरा परिवार नानटुकेट में क्रिसमस ट्री को लाइट से सजाने के वार्षिक समारोह में शामिल हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना