लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पूर्व सैन्य जनरल लॉयड ऑस्टिन को रक्षा मंत्री के तौर पर चुना

By भाषा | Updated: December 8, 2020 08:30 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सेवानिवृत्त सैन्य जनरल लॉयड ऑस्टिन को रक्षा मंत्री के तौर पर चुना है। मीडिया में आयी खबरों में इस बारे में दावा किया गया है।

सीनेट की मंजूरी मिल जाने पर ऑस्टिन रक्षा मंत्रालय का नेतृत्व करने वाले अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी होंगे।

नव-निर्वाचित राष्ट्रपति के कार्यालय ने ऑस्टिन को रक्षा मंत्री के तौर पर चुने जाने संबंधी खबरों की पुष्टि नहीं की लेकिन कहा कि बाइडन क्रिसमस के पहले रक्षा मंत्री समेत अपनी कैबिनेट के कुछ और सदस्यों के नामों की घोषणा करेंगे।

न्यूज वेबसाइट ‘पोलिटिको’ ने सोमवार को बताया, ‘‘सेवानिवृत्त जनरल लॉयड ऑस्टिन को पेंटागन का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है, हालांकि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के रक्षा मंत्री पद के लिए उनके चुने जाने की उम्मीद कम ही थी।’’

‘सीएनएन’ ने भी सूत्रों के हवाले से बताया कि बाइडन ने अमेरिका की सेंट्रल कमान के पूर्व कमांडर ऑस्टिन को रक्षा मंत्री के तौर पर चुना है।

ऑस्टिन 2013 से 2016 के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमान के कमांडर थे। ऑस्टिन 2016 में सेना से सेवानिवृत्त हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात