लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कहा कि देश में कोविड-19 का टीका पहले किसको दिया जाएगा इसका निर्णय स्वास्थ्य विशेषज्ञ करेंगे: गौंडर

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 नवंबर अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस सलाहकार बोर्ड की एक सदस्य डॉ सेलीन गौंडर के अनुसार बाइडन ने कहा है कि देश में कोविड-19 का टीका पहले किसको दिया जाएगा इसका निर्णय स्वास्थ्य विशेषज्ञ करेंगे।

भारतीय मूल की अमेरिकी डॉक्टर और संक्रामक रोग विशेषज्ञ गौंडर ने कहा कि चूंकि कोविड-19 का खतरा विभिन्न वर्ग के लोगों के लिए भिन्न हो सकता है इसलिए टीकाकरण में वरीयता में किसको रखा जाए यह कहना कठिन है इसलिए बाइडन, इसका निर्णय लेने का अधिकार विशेषज्ञों पर छोड़ देंगे।

माना जा रहा है कि अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा टीके को मंजूरी मिलने के बाद तात्कालिक रूप से टीके के मात्रा सीमित संख्या में उपलब्ध होगी।

गौंडर ने शुक्रवार को सीएनएन से कहा, “स्वास्थ्य कर्मियों के अतिरिक्त, जिन लोगों को टीका देने में प्राथमिकता दी जाएगी वह ऐसे लोग होंगे जिन्हें लंबे समय से कोई बीमारी है, वृद्ध लोग और वे अश्वेत समुदाय जो महामारी से अधिक प्रभावित हुए हैं ।”

उन्होंने कहा, “इन वर्ग के लोगों के बीच भी वरीयता क्रम रखने में समस्या होगी।” उन्होंने कहा, “आप नर्सिंग होम की 85 वर्षीय महिला और 65 वर्षीय अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति में से किसे प्राथमिकता देंगे, विशेष रूप से तब, जब 65 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा भी उतना ही है?”

गौंडर ने कहा, “यहीं पर समस्या थोड़ी राजनीतिक हो जाती है। यहां नव निर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा है कि टीके की सीमित आपूर्ति को देने में किसे प्राथमिकता दी जाएगी यह विशेषज्ञ और वैज्ञानिक तय करेंगे।”

गौंडर को बाइडन ने महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस सलाहकार बोर्ड में शामिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना