लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने एक मई तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की संभावना खारिज की

By भाषा | Updated: March 26, 2021 11:27 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 26 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक मई तक अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों की वापसी की संभावना को खारिज कर दिया है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तालिबान के बीच पिछले साल हुए समझौते के तहत अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए यह समय सीमा तय की गई थी।

बाइडन ने व्हाइट हाउस के ‘ईस्ट रूम’ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ एक मई की समय सीमा में काम समाप्त करना मुश्किल होगा, उन सैनिकों को वहां से बाहर निकालना मुश्किल होगा। इसलिए जो हम कर रहे हैं, जो मैं कर रहा हूं और जो विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन कर रहे हैं... वह यह है कि हम अपने सहयोगियों से मिल रहे हैं, उन अन्य देशों से जो नोटो सहयोगी हैं, जिनके सैनिक भी अफगानिस्तान में है। अगर हम वहां से अपने सैनिकों को वापस लाएंगे तो, इसे सुरक्षित तथा व्यवस्थित तरीके से करेंगे।’’

बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन सहयोगियों और साझेदारों के साथ परामर्श कर रहा है कि अफगानिस्तान में आगे की प्रक्रिया क्या हो।

अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन भी इस सप्ताह ब्रसेल्स में अपने नाटो सहयोगियों से मुलाकात करेंगे। बाइडन ने यहां अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की अफगानिस्तान की यात्रा का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में एक प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, कि कैसे इस युद्ध को समाप्त किया जाए।

बाइडन ने कहा, ‘‘ मेरी मंशा वहां लंबे समय तक रहने की नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें