लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कुओमो का इस्तीफा लेने से किया इनकार, जांच पूरी होने का इंतजार

By भाषा | Updated: March 15, 2021 09:09 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना करने रहे न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो से इस्तीफा लेने की अन्य डेमोक्रेट सदस्यों की मांग को रविवार को खारिज कर दिया।

बाइडन ने कुओमो से इस्तीफा मांगने संबंधी सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि जांच जारी है और हमें उसके नतीजों का इंतजार करना चाहिए।’’

बाइडन से पहली बार कुओमो के मामले पर सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी की है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा था कि हर एक महिला जिसने आरोप लगाए हैं, ‘‘उसकी आवाज सुनी जानी चाहिए, उसका सम्मान किया जाना चाहिए और वह अपनी बात कहने में सक्षम होनी चाहिए।’’

साकी ने हालांकि कुओमो के इस्तीफे को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति जांच का समर्थन करते हैं।

न्यूयार्क के सीनेटर चक शूमर और किर्स्टन गिलीब्रैंड सहित कई डेमोक्रेटिक नेता कुओमो के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं।

वहीं, कुओमो सभी आरोपों को खारिज करते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर चुके हैं।

कुओमो पर उनके स्टाफ की पूर्व कर्मियों सहित छह महिलाओं ने यौन उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स मामले की जांच की अगुवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात