लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी चुनाव में जीत के बेहद करीब पहुंचे बाइडेन

By भाषा | Updated: November 6, 2020 12:51 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, छह नवम्बर अमेरिका में कुछ राज्यों में मतगणना शुरू होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के पुन: निर्वाचित होने की संभावनाएं कम दिखाई दे रही हैं।

बाइडेन बृहस्पतिवार रात तक 253 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ हासिल कर चुके थे, वहीं ट्रंप को 213 वोट मिले थे।

व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है।

बाइडेन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ जिस तरह की चीजें हैं, उनसे हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। हमें कोई संदेह नहीं है कि गिनती पूरी होने पर सीनेटर कमला हैरिस (उप राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार) और मैं जीत हासिल करेंगे। ’’

कमला हैरिस भी इस दौरान बाइडेन के साथ मौजूद थीं।

पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने लोगों से मतगणना पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की भी अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लोगों से धैर्य रखने की अपील करता हूं। प्रक्रिया चल रही है। मतगणना पूरी की जा रही है।’’

वहीं ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह चुनावी कदाचार के खिलाफ अदालत जाएंगे।

ट्रंप का प्रचार दल पहले ही पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया और नवादा में मुकदमें दर्ज करा चुका है। उन्होंने विस्कॉन्सिन में भी मतों की दोबारा गिनती किए जाने की मांग की है।

ट्रंप के संवाददाता सम्मेलन के बाद बाइडेन ने ट्वीट किया, ‘‘ डोनाल्ड ट्रंप वोटों की गिनती रोकने के लिए अदालत जा रहे हैं। हमने चुनाव को बचाने और लड़ने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास किया है और इसमें हम आपकी मदद चाहते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल