लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर नाम की घोषणा के बाद जो बाइडेन ने 24 घंटे में जुटाए 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर

By भाषा | Updated: August 13, 2020 13:12 IST

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (रनिंग मेट) चुने जाने के बाद उनके अभियान को 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के बाद उनके अभियान को 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा मिला है।ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं।

अमेरिका:अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन द्वारा भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (रनिंग मेट) चुने जाने के बाद उनके अभियान को 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं।

बाइडेन ने बुधवार को कहा, ‘‘ यह दिल को छूने वाला है, काफी उत्साहित करनेवाला है।’’ बाइडेन अभियान को उम्मीद है कि इससे चुनाव तारीख से पहले अंतिम चरण में चंदे के रूप में बड़ी धनराशि जमा करने को बल मिलेगा। अब डेमोक्रेट्स भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी द्वारा जुलाई महीने में जुटाए गए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि को पीछे नहीं छोड़ सके हों, लेकिन वह इस राशि के करीब पहुंच रहे हैं। और ऐसी उम्मीद है कि चंदा इकट्ठा करने में हैरिस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

बुधवार को 77 वर्षीय बाइडेन अपने रनिंग मेट हैरिस के साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। बाइडेन ने कहा कि वह दोनों अमेरिका के पुनर्निर्माण और इसके लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने को तैयार हैं। बाइडेन ने कहा, ‘‘ जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कमला तेजतर्रार हैं। वह मजबूत हैं। उनके पास अनुभव है।

वह इस देश के मध्यमवर्ग और मध्यम वर्ग की श्रेणी में आने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के लिए एक सिद्ध योद्धा हैं। कमला जानती हैं कि शासन कैसे किया जाता है।’’ यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर आसीन होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी। हैरिस (55) के पिता अफ्रीकी (जमैका से) और मां भारतीय हैं। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं। 

टॅग्स :कमला हैरिसअमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा