लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने रूस के साथ सामरिक स्थिरता वार्ता का प्रस्ताव दिया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 09:49 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 अप्रैल अमेरिका में पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के सिलसिले में 10 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के साथ सामरिक स्थिरता वार्ता का प्रस्ताव पेश किया है। दोनों देशों के अधिकारियों ने आगामी दिनों में शिखर सम्मेलन की संभावना पर चर्चा की थी।

अमेरिका ने पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने और संघीय एजेंसियों में हैकिंग के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराते हुए बृहस्पतिवार को 10 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने और कई कंपनियों तथा संस्थानों समेत 30 से अधिक लोगों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

प्रतिबंध लगाये जाने से संबंधित शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद बाइडन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर हुई बात में उन्होंने दोनों देशों के सामने मौजूद कई मुद्दों के समाधान के लिए आगामी दिनों में यूरोप में शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया।

बाइडन ने कहा, ‘‘ हमारी टीम इसकी संभावना पर फिलहाल चर्चा कर रही है। अगर यह शिखर सम्मेलन होता है और मेरा मानना है कि यह होगा, तो अमेरिका और रूस हथियारों के नियंत्रण एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग शुरू करने के लिए सामरिक स्थिरता वार्ता शुरू कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान और उत्तर कोरिया से परमाणु खतरों और कोविड-19 महामारी को खत्म करने समेत ऐसे कई वैश्विक मुद्दे हैं जिन पर अमेरिका और रूस को मिलकर काम करने की जरूरत है।’

बातचीत के दौरन बाइडन ने यूक्रेन की सीमा और क्रीमिया में रूसी सैनिकों के निर्माण कार्य पर चिंता जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा