लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने मैक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार के काम पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:18 IST

Open in App

सान डिएगो (अमेरिका), 22 जनवरी (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद प्रशासन ने अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार के काम पर रोक लगा दी है।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एक प्रतिष्ठित सीमा-पार पार्क में दीवार बनाने के काम को मंजूरी दी थी और जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने से पहले निर्माण कार्य में लगे लोगों ने इसे पूरा करने के लिए तेजी से काम किया था।

बाइडन ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद अपने कार्यकाल के पहले दिन 17 शासनादेशों पर हस्ताक्षर किये थे। बाइडन ने बुधवार को एक सप्ताह के भीतर दीवार के निर्माण पर ‘‘रोक’’ लगाने का आदेश दिया।

इस आदेश से अरबों डॉलर का काम अधूरा रह गया है लेकिन अभी यह अनुबंध के तहत है। ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल 450 मील (720 किलोमीटर) तक दीवार निर्माण की दिशा में तेजी से काम किया था।

रक्षा विभाग ने इस दीवार के निर्माण का काम आर्मी कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स को सौंपा था। आर्मी कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने निर्माण कार्य में लगे लोगों को अगले कुछ दिनों के लिए काम को स्थगित करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला