लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशसन ने भारतीय मूल के दो विशेषज्ञों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 15:45 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, 14 फरवरी अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन ने जन सेवा क्षेत्र के दो भारतीय मूल के विशेषज्ञों को स्वयंसेवा एवं सेवा के लिए संघीय एजेंसी अमेरिकॉर्प्स में प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है।

सोनाली निझावन को अमेरिकॉर्प्स स्टेट एंड नेशनल की निदेशक और श्री प्रेस्टन कुलकर्णी (42) को विदेश मामलों का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

कुलकर्णी टेक्सास से दो बार कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें वह असफल रहे थे।

अमेरिकॉर्प्स द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार निझावन और डैन कोल के साथ कुलकर्णी की नियुक्ति, ‘‘विविध नेतृत्व के लिए बाइडन प्रशासन की प्रतिबद्धता झलकती है।’’

अमेरिकॉर्प्स ने कहा कि ये नेता अपनी भूमिकाओं में प्रशासन के एजेंडे का समर्थन करने के लिए सेवा का उपयोग करेंगे और हमारे समय की सबसे प्रमुख चुनौतियों में से चार पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिनमें कोविड​​-19, आर्थिक सुधार, नस्ली समानता और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं।

कुलकर्णी अमेरिकॉर्प्स में अपनी सेवा और सार्वजनिक मामलों में विभिन्न प्रकार के अनुभव का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 14 साल तक विदेश विभाग के अधिकारी के रूप में उनकी सेवा शामिल है।

निझावन विभिन्न नेताओं के लिए काम कर चुकी हैं। वह स्टॉकटन सर्विस कॉर्प्स की कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवा दे चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा