लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पोप की इराक यात्रा की सराहना की

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:48 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, आठ मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोप फ्रांसिस की ऐतिहासिक इराक यात्रा का सोमवार को स्वागत करते हुए इसे समूचे विश्व के लिए उम्मीद का प्रतीक बताया।

बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘पोप फ्रांसिस की यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। इसने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है, जैसा कि पोप फ्रांसिस ने खुद कहा है कि स्वजनों की हत्या की तुलना में भाईचारा कहीं अधिक टिकाऊ चीज है, इसी तरह मौत से कहीं अधिक शक्तिशाली उम्मीद होती है।’’

पोप फ्रांसिस ने इराक का अपना प्रथम दौरा किया है, जिस दौरान उन्होंने शिया धर्मगुरु आयतुल्ला अली अल-सिस्तानी से नजफ में मुलाकात की और उन्होंने मोसुल में प्रार्थना सभा की तथा इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन के हमले के ईसाई पीड़ितों से मुलाकात की।

बाइडन ने कहा, ‘‘पोप फ्रांसिस को अब्राहम के जन्म स्थान सहित प्राचीन धार्मिक स्थलों की यात्रा करते, नजफ में आयतुल्ला अली अल-सिस्तानी के साथ समय बिताते और मोसुल में प्रार्थना सभा करते देखना समूचे विश्व के लिए उम्मीद का एक प्रतीक है। ’’

मोसुल शहर में कुछ साल पहले आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों ने तबाही मचाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला