लाइव न्यूज़ :

बाइडन की कोरोना वायरस महामारी से निपटने की योजना: जल्द 10 करोड़ टीके लगाने की तैयारी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 10:04 IST

Open in App

विलमिंगटन, 16 जनवरी (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने की उनकी प्रारंभिक योजना में अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में दस करोड़ अमेरिकियों को कोविड-19 टीका लगाना शामिल है ।

बाइडन ने कहा कि इस नए प्रयास में पूरे राष्ट्र को एकजुट किया जाएगा और टीकाकरण, जांच और प्रकोप से निपटने के अन्य उपायों के लिए संघीय कोष से अरबों डालर खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, "आप लोगों से मेरा वादा है: हम इस अभियान से इस प्रकोप को संभालेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इसके लिए संसद को अधिक धन खर्च करने की मंजूरी देनी होगी।

उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और अक्सर अपने हाथों को धोते रहने जैसे बुनियादी सावधानियों का पालन करने की भी अपील की।

बाइडन ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह जीवन बचाने के बारे में है। मुझे पता है कि यह एक पक्षपातपूर्ण मुद्दा बन गया है, लेकिन यह मूर्खतापूर्ण है और मूर्खतापूर्ण चीजें हो रही है ।’’

बाइडन ने महामारी से निपटने और अस्थिर अर्थव्यवस्था को तात्कालिक सहायता प्रदान करने के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर के "अमेरिकन रेस्क्यू प्लान" की घोषणा करने के एक दिन बाद यह बात कही।

इस योजना में 400 बिलियन डॉलर कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से खर्च किया जाएगा। इस योजना के तहत पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने और महामारी से निपटने संबंधी कई अन्य उपाए किए जाने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला