लाइव न्यूज़ :

बाइडन की 2024 में दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की योजना

By भाषा | Updated: March 26, 2021 09:17 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 26 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनकी योजना 2024 में फिर से चुनाव लड़ने की है।

बाइडन ने कमला हैरिस को ‘‘बेहतरीन साझेदार’’ बताते हुए कहा कि वह भी दूसरी बार उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकती हैं।

बाइडन के इस दावे के बाद उनकी एक बार फिर अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के साथ चुनावी मैदान में टक्कर होने की संभावना है, क्योंकि ट्रंप ने भी अभी तक 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

व्हाइट हाउस के ‘ईस्ट रूम’ में बाइडन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरी योजना दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की है। मैं इसकी ही उम्मीद कर रहा हूं।’’

राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद बाइडन पहली बार अकेले संवाददाता सम्मेलन में आए थे। इसमें विभिन्न मीडिया घरानों के 30 पत्रकार शामिल हुए थे और दो विदेशी मीडिया घरानों के पत्रकार भी यहां मौजूद थे।

गौरतलब है कि 78 वर्षीय बाइडन अभी अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं और 2024 में वह 82 वर्ष के होंगे।

उन्होंने इसके बाद एक अन्य सवाल के जवाब में स्पष्ट किया, ‘‘मुझे किस्मत पर बहुत विश्वास है। मैं कभी साढ़े चार साल की योजना नहीं बना पाया, अभी साढ़े तीन साल और अभी बाकी है।’’

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बारे में पूछे जाने पर बाइडन ने कहा, ‘‘ मैं पूरी उम्मीद कर रहा हूं कि अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई तो वह भी मेरे साथ होंगी। वह बेहतरीन काम कर रही हैं। वह एक बेहतरीन साझेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना