लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने दो और न्यायाधीश मनोनीत किये

By भाषा | Updated: December 24, 2021 12:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को संघीय पीठ के लिए इस साल दो और न्यायाधीश मनोनीत किये। इसके साथ ही बाइडन के कार्यकाल के पहले वर्ष अभी तक 40 न्यायाधीशों की पुष्टि हो चुकी है।

व्हाइट हाउस के अनुसार इन दोनों न्यायाधीशों के मनोनयन के साथ ही बाइडन ने अभी तक 75 संघीय न्यायाधीश मनोनीत किये हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, अब तक जिन 40 न्यायाधीशों की पुष्टि हुई है उनसे से 80 प्रतिशत महिलाएं हैं तथा 53 प्रतिशत अश्वेत हैं।

बाइडन ने नैन्सी गबाना अबुदू को दक्षिण में 11वें सर्किट के लिए यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स के लिए मनोनीत किया है। वह उस अदालत में अब तक की पहली अश्वेत महिला जज होंगी। इस सर्किट में अलबामा, जॉर्जिया और फ्लोरिडा आते हैं जहां 85 लाख अश्वेत रहते हैं।

बाइडन द्वारा किया गया दूसरा मनोनयन भी अश्चेत महिला का है। वह हैं जे. मिशेल चाइल्ड्स जो अभी दक्षिण कैरोलिना के लिए अमेरिकी जिला अदालत की न्यायाधीश हैं। उन्हें डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया सर्किट के लिए यूएस कोर्ट ऑफ़ अपील्स में मनोनीत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक