लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने दो भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों को प्रमुख पदों के लिए किया नामित

By भाषा | Updated: July 14, 2021 13:22 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों को अपने प्रशासन में प्रमुख पदों के लिए नामित किया है।

वेस्ट वर्जीनिया के पूर्व स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. राहुल गुप्ता को मंगलवार को राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण नीति कार्यालय के निदेशक पद के लिए नामित किया गया है। भारतीय-अमेरिकी सर्जन एवं लोकप्रिय लेखक अतुल गावंडे को ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) में एक वरिष्ठ पद के लिए नामित किया है।

प्राथमिक देखभाल चिकित्सक के तौर पर 25 साल तक अपनी सेवाएं दे चुके गुप्ता वेस्ट वर्जीनिया के स्वास्थ्य आयुक्त के रूप में दो गवर्नर के अधीन काम कर चुके हैं। राज्य के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में, उन्होंने ‘ओपिओइड’ संकट प्रतिक्रिया प्रयासों का नेतृत्व किया और कई अग्रणी सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल शुरू की ।

वहीं, गावंडे ने ‘कॉम्प्लीकेशंस’, ‘बेटर’, ‘द चेकलिस्ट मेनिफेस्टो’ और ‘बीइंग मॉर्टल’ किताब लिखी हैं, जो न्यूयॉर्क में काफी बिकी तथा लोक्रपिय भी हुईं।

गावंडे ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 सहित ‘ब्यूरो फॉर ग्लोबल हेल्थ’ का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने को लेकर में गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। विश्वभर में 2020 की तुलना में 2021 के पहले छह महीने में अधिक लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई, मैं आभारी हूं कि मुझे इस संकट को खत्म करने और विश्व स्तर पर जन स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने का मौका मिला है।

गावंडे ‘ब्रिघम एंड वीमेन हॉस्पिटल’ में सर्जरी के प्रतिष्ठित प्रोफेसर हैं। वह ‘ब्रिघम एंड वीमेन हॉस्पिटल’, ‘हार्वर्ड टीएच स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ और एक गैर सरकारी संगठन ‘लाइफबॉक्स’ के एक संयुक्त केन्द्र ‘एरियाडेन लैब्स’ के संस्थापक एवं अध्यक्ष भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल