लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष को जर्मनी की राजदूत के तौर पर नामित किया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 09:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष एमी गुटमैन को जर्मनी के लिए अमेरिका के राजदूत के तौर पर नामित कर रहे हैं।

गुटमैन 2004 से फिलाडेल्फिया में आइवी लीग विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं, जहां बाइडन ने उपराष्ट्रपति पद पर रहने के बाद एक विदेश नीति केंद्र की स्थापना की थी।

वह सात देशों के समूह के लिए नामांकित अमेरिका की पहली राजदूत होंगी। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की व्हाइट हाउस की यात्रा से दो हफ्ते पहले उनके नामांकन की घोषणा हुई है। अपने नाम पर सीनेट की पुष्टि होने पर वह सितंबर में जर्मनी के संसदीय चुनाव के बाद अपने कार्यालय जाएंगी।

व्हाइट हाउस ने यह भी घोषणा की कि बाइडन एशियाई विकास बैंक में राजदूत के रूप में सेवा करने के लिए चैंटले वोंग को नामित कर रहे हैं, जो पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और बराक ओबामा के प्रशासन में कई पदों पर सेवा दे चुके हैं। कोसोवो में राजदूत के रूप में विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जेफरी होवेनियर और वरिष्ठ अधिकारी वर्जीनिया पामर को घाना में राजदूत के रूप में सेवा के लिए नामित किया है।

इन सभी नामांकित व्यक्तियों को पद ग्रहण करने से पहले सीनेट की पुष्टि की आवश्यकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल