लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने भारतवंशी अमेरिकी महिला को संघीय न्यायाधीश के तौर पर नामित किया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी अमेरिकी शालिना डी कुमार को ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ मिशिगन के संघीय न्यायाधीश पद के लिए नामित किया है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ मिशिगन के लिए यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश शालिना ने 2007 से ओकलैंड काउंटी सिक्स्थ सर्किट कोर्ट में सेवा दी है। जनवरी 2018 में मिशिगन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सर्किट कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।

व्हाइट हाउस ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहते हुए शालिना को दीवानी और फौजदारी दोनों ही तरह के मामलों का अनुभव रहा है। इसके अलावा शालिना कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। शालिना मिशिगन में पहली दक्षिण एशियाई मूल की न्यायाधीश होंगी।

शालिना ने 1993 में मिशिगन विश्वविद्यालय से स्नातक की और 1996 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ डेट्रॉयट-मर्सी स्कूल ऑफ लॉ से पढ़ाई की। मिशिगन के पूर्व गवर्नर जेनिफर ग्रानहोम ने न्यायाधीश जीन श्नेल्ज के सेवानिवृत्त होने से रिक्त पद को भरने के लिए 20 अगस्त 2007 को शालिना को ओकलैंड काउंटी में सिक्स्थ सर्किट कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया। इसके बाद शालिना 2008 में अदालत के लिए चुनी गयीं और फिर 2014 में वह दोबारा न्यायाधीश पद के लिए चुनी गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात