लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी वैमानिकी एवं रक्षा विशेषज्ञ को पेंटागन में अहम पद पर नामित किया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 15:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी वैमानिकी एवं रक्षा विशेषज्ञ रवि चौधरी को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में अहम पद पर नामित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

अमेरिकी वायुसेना के पूर्व अधिकारी चौधरी को वायु सेना के ‘प्रतिष्ठान, ऊर्जा और पर्यावरण’ के लिए सहायक सचिव के पद के लिए नामित किया गया। पेंटागन में इस महत्वपूर्ण पद की शपथ लेने से पहले अमेरिकी सीनेट से उनके नाम की मंजूरी मिलनी जरूरी है।

चौधरी इससे पहले अमेरिकी परिवहन मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेवा दे चुके हैं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी कार्य परिचय के अनुसार, वह संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) में एडवांस्ड प्रोग्राम्स एंड इनोवेशन, ऑफिस ऑफ कमर्शियल स्पेस के निदेशक थे। इस भूमिका में चौधरी एफएए के वाणिज्यिक अंतरिक्ष परिवहन मिशन के समर्थन में उन्नत विकास और अनुसंधान कार्यक्रमों के निष्पादन की जिम्मेदारी संभालते थे।

परिवहन मंत्रालय में रहते हुए उन्होंने क्षेत्र और केंद्र संचालन में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया, जहां वह देश भर में स्थित नौ क्षेत्रों में विमानन संचालन में मदद देने तथा उसके समन्वय के लिए जिम्मेदार थे। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना में 1993 से 2015 तक वह सक्रिय ड्यूटी पर रहे और उन्होंने वायु सेना में विभिन्न प्रकार के परिचालन, इंजीनियरिंग संबंधी और वरिष्ठ कर्मचारी के तौर पर कार्य किए।

बतौर फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर वह उड़ान सुरक्षा और दुर्घटना की रोकथाम में सहयोग करने वाले वायु सेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रमों के लिए सैन्य विमानन और हार्डवेयर के उड़ान प्रमाणन के लिए जिम्मेदार थे। व्हाइट हाउस ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती समय में उन्होंने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के लिए अंतरिक्ष प्रक्षेपण संचालन में सहयोग किया और पहले जीपीएस के लिए जिम्मेदार उपग्रहों की पूर्ण परिचालन क्षमता सुनिश्चित करने के लिए इसके तीसरे चरण और उड़ान सुरक्षा गतिविधियों का नेतृत्व किया।

उन्होंने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नासा के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सिस्टम इंजीनियर के तौर पर काम किया। उन्होंने देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के दौरान एशियाई अमेरिकियों और प्रशांत द्वीप समूह पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला