लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी जायन सिद्दिकी को व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पद पर नामित किया

By भाषा | Updated: January 14, 2021 09:22 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी जायन सिद्दिकी को व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के कार्यालय में महत्वपूर्ण पद के लिए नामित किया है।

बाइडन की टीम ने बुधवार को कई घोषणाएं कीं और बताया कि सिद्दिकी व्हाइट हाउस डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर नामित किए गए हैं। बाइडन के प्रशासन में वरिष्ठ पद के लिए नामित होने वाले वह बांग्लादेशी मूल के पहले अमेरिकी बन गए हैं।

सिद्दिकी मूल रूप से बांग्लादेश के हैं लेकिन वह न्यूयॉर्क में पले बढ़े हैं। उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की और येल लॉ स्कूल से भी पढ़ाई की।

वर्तमान में वह बाइडन-हैरिस के घरेलू एवं आर्थिक मामलों की टीम के चीफ ऑफ स्टाफ हैं। वह 2020 के उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की वाइस प्रेसीडेंशियल डिबेट के लिए चुनाव तैयारी करने वाली टीम के भी सदस्य थे।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका के इतिहास में उनका प्रशासन सबसे अधिक विविधता वाले प्रशासन में से एक होगा।

बाइडन ने अपनी एशिया नीति के नेतृत्व के लिए ओबामा प्रशासन के दौरान भारत, जापान के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के शिल्पकार रहे वरिष्ठ राजनयिक कर्ट कैम्पबेल को भी नामित किया है।

कैम्बेल (63) वर्तमान में एशिया ग्रुप कंसल्टेंसी का नेतृत्व कर रहे हैं और वह सेंटर फॉर न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी थिंक-टैंक के सह-संस्थापक हैं।

बाइडन की टीम ने कहा कि कैम्पबेल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में हिंद-प्रशांत के लिए समन्वयक होंगे। ओबामा प्रशासन में वह पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

बाइडन ने जिन अन्य लोगों को नामित किया है उनमें जॉन मैक्कार्थी, थॉमस विंस्लो, लीजा कोन्हके, सारा फेल्डमैन, माइकल लीच, क्रिस्टियन पील और जेफरी वेक्सलर का नाम शामिल है।

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि ये समर्पित लोकसेवक राष्ट्र को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों के पास ज्ञान और अनुभव है जो अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहे अमेरिकियों की मुश्किल को दूर करने में मदद करेगा। इस महामारी को रोकने, परिवारों को राहत देने, उनके कारोबार को बचाने के साथ सभी अमेरिकियों का विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अपने देश का पुननिर्माण करने के लिए इनके साथ काम करने को लेकर मैं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन आशान्वित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल