लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने नीरा टंडन को प्रबंधन और बजट कार्यालय की निदेशक के तौर नामित किया, हेली ने आलोचना की

By भाषा | Updated: December 2, 2020 10:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दो दिसंबर अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने मंगलवार को कहा कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा प्रबंधन और बजट कार्यालय की निदेशक के तौर पर नीरा टंडन को नामित करने का फैसला काफी चिंतित करने वाला है क्योंकि उन्होंने अतीत में ‘‘कई गलत निर्णय’’ लिए थे।

हेली ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘टंडन पूर्व में कई बार गलत फैसले कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप ‘‘अमेरिका के खिलाफ साजिश’’ में शामिल थे और कई बार रिपब्लिकन सांसदों को नीचा दिखाने का प्रयास किया। टंडन बस अपनी नीति पर काम करती हैं । यही कारण है कि जो बाइडन द्वारा उन्हें नामित किया जाना चिंता की बात है।’’

साउथ कैरोलाइना की दो बार गवर्नर रह चुकीं हेली अमेरिकी कैबिनेट का हिस्सा बनने वाली पहली भारतवंशी महिला थीं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के पहले दो वर्ष में हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत थीं।

सीनेट से मंजूरी मिलने पर टंडन राष्ट्रपति की कैबिनेट का हिस्सा बनने वाली दूसरी भारतवंशी महिला होंगी। प्रबंधन और बजट कार्यालय (ओएमबी) का नेतृत्व भी पहली बार कोई भारतवंशी करेगा। ओएमबी अमेरिका राष्ट्रपति को उनके शासकीय आदेशों को लागू करने में मदद करता है । यह कार्यालय राष्ट्रपति को उनकी नीति, बजट, प्रबंधन और नियामकीय लक्ष्यों और एजेंसी की संवैधानिक बाध्यताओं को पूरा करने में सहयोग देता है।

नव निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को टंडन को नामित करने के अपने फैसले का बचाव किया। बाइडन ने एक ई-मेल में अपने समर्थकों से कहा, ‘‘नीरा टंडन हर मोर्चे पर खुद को साबित कर चुकी हैं और वह प्रबंधन एवं बजट कार्यालय की अगली निदेशक होंगी। अमेरिका के कामकाजी परिवारों की मदद करने के लिए नीतियां तैयार करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभायी है।’’

हालांकि, टंडन को लेकर रिपब्लिकन सांसदों का आलोचनात्मक रूख रहा है । अखबार ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक रिपब्लिकन नेताओं ने कहा है कि टंडन के पूर्व के बयानों के कारण उनकी प्रतिबद्धताओं को लेकर आशंका है। प्रभावशाली सांसद और सीनेट इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष जॉन कॉर्निन ने कहा कि बाइडन ने टंडन को नामित कर बहुत गलत फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा