लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी वेदांत पटेल को व्हाइट हाउस का सहायक प्रेस सचिव नामित किया

By भाषा | Updated: December 19, 2020 11:03 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 दिसंबर अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन और प्रेस स्टाफ के अतिरिक्त सदस्यों के नामों की घोषणा की है जिसमें भारतीय अमेरिकी वेदांत पटेल को सहायक प्रेस सचिव नामित किया है।

पटेल फिलहाल बाइडन की उद्घाटन समिति के वरिष्ठ प्रवक्ता हैं और बाइडन अभियान का हिस्सा भी रहे हैं जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय संवाद निदेशक के तौर पर सेवाएं दी थीं।

इससे पहले वह भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल के संवाद निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं।

पटेल का जन्म भारत के गुजरात राज्य में हुआ था और वह कैलिफोर्निया में पले-बढ़े। पटेल यूनिवर्सिटी-रीवरसाइड और यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा से स्नातक हैं।

पटेल समेत अब तक तीन भारतीय-अमेरिकी व्हाइट हाउस के प्रेस अधिकारी रह चुके हैं।

व्हाइट हाउस के प्रेस अधिकारियों में सबसे पहली भारतीय अमेरिकी थीं प्रिया सिंह, वह ओबामा प्रशासन में जनवरी 2009 से मई 2010 तक प्रेस सचिव रहीं। इसके बाद, 2017 से 2019 तक राज शाह व्हाइट हाउस में डिप्टी प्रेस सचिव और राष्ट्रपति के उप सहायक रहे।

बाइडन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस कम्युनिकेशंस और प्रेस अधिकारियों के रूप में पटेल समेत 16 लोगों को नियुक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना