लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ओएमबी की निदेशक नियुक्त कर सकते हैं बाइडन

By भाषा | Updated: November 30, 2020 11:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 नवंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस के शीर्ष पद ‘प्रबंधन एवं बजट कार्यालय’ के निदेशक के रूप में भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को नियुक्त कर सकते हैं। इस कार्यालय का काम प्रशासन के बजट का प्रबंधन करना होता है।

स्थानीय मीडिया में रविवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

अगर अमेरिकी सीनेट में भी इस पद के लिए टंडन (50) के नाम की पुष्टि हो जाती है, तो वह व्हाइट हाउस में प्रभावशाली ‘प्रबंधन और बजट कार्यालय’ की प्रमुख बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। टंडन वर्तमान में वामपंथी झुकाव वाले ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर के अनुसार, टंडन की संभावित नियुक्ति संभावित वित्त मंत्री जेनेट येलेन के साथ काम करने के लिए उदारवादी आर्थिक सलाहकारों की एक टीम बनाने की बाइडन की योजना का हिस्सा है।

कई समाचारों में कहा गया है कि टंडन, येलेन और अन्य की नियुक्ति की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, टंडन पर सरकारी खर्चों पर लगाम लगाने का दबाव होगा, लेकिन वर्तमान आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए बाइडन प्रशासन की योजना को तैयार करने में वह संभवतः महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

खबर के अनुसार, वह अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की करीबी सहयोगी रही हैं। टंडन ने ओबामा सरकार में ‘अफॉर्डेबल केयर एक्ट’ को पारित कराने में मदद की थी।

गैर-लाभकारी संगठन ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा, ‘‘नीरा टंडन को अगले प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद के लिए नामित किए जाने की संभावना भारतीय अमेरिकियों के लिए एक और गर्व का दिन है। उनकी जिम्मेदारी बहुत व्यापक होगी। इसमें अब किसी को कोई संदेह नहीं है कि हमारा समुदाय राजनीतिक रूप से काफी सशक्त हो गया है।’’

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर के अुनसार, प्रिंसटन विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्री सेसिलिया राउस को आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है। अफ्रीकी-अमेरिकी राउस परिषद की अध्यक्ष बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी, जो अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रपति को सलाह देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

बाइडन की योजना एडेवाले वैली एडेइमो को उप वित्त मंत्री के रूप में नामित करने की भी योजना है। जारेद बर्नस्टीन और हीथर बूसी को उनके आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के रूप में नामित किए जाने की संभावना है। ये घोषणाएं मंगलवार को होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?