लाइव न्यूज़ :

गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कई कदमों की घोषणा कर सकते हैं बाइडन

By भाषा | Updated: April 8, 2021 09:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ अप्रैल (एपी) अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन बंदूक हिंसा पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को कई कार्यकारी कदमों की घोषणा कर सकते हैं। इन योजनाओं की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने यह बताया।

बाइडन कई कड़े नियमों की घोषणा कर सकते हैं जिनमें बंदूक खरीदने वाले लोगों की पृष्ठभूमि की जांच करना शामिल होगा।

बाइडन प्रशासन शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो के निदेशक के तौर पर डेविड चिपमैन को नामित कर सकता है। चिपमैन पूर्व संघीय एजेंट और बंदूक नियंत्रण समूह गिफ्फोर्ड में सलाहकार हैं।

अगर चिपमैन के नाम की पुष्टि होती है तो वह 2015 के बाद से एजेंसी के पहले स्थायी निदेशक होंगे।

मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने बताया कि चिपमैन के नामांकन की घोषणा बृहस्पतिवार को हो सकती है।

चिपमैन बंदूक कानूनों को मजबूत करने के पैरोकार रहे हैं।

चिपमैन और व्हाइट हाउस के प्रवक्ता दोनों ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अमेरिका में हाल के हफ्तों में गोलीबारी की कई घटनाओं के बाद बाइडन पर कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है। हालांकि व्हाइट हाउस ने बार-बार बंदूकों पर विधायी कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना