लाइव न्यूज़ :

बाइडेन कट्टरपंथी वाम के ‘ट्रोजन हॉर्स’ से अधिक कुछ नहीं : अमेरिकी उप राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: August 27, 2020 13:59 IST

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) के तीसरे दिन 61 वर्षीय पेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन से होगा। वहीं उप राष्ट्रपति माइक पेंस के सामने डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारतीय-अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को उतारा है।

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने अमेरिकियों से उन्हें दाबोरा चुनने की अपील करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन पर निशाना साधा और उन्हें चीन का ‘चीयरलीडर’ और कट्टरपंथी वाम का ‘ट्रोजन हॉर्स’ बताया। यूनानियों ने ट्राय शहर में दाखिल होने के लिए लकड़ी का घोड़ा बनाया था, जिसे ‘ट्रोजन हॉर्स’ कहा जाता है। यूनानी सैनिक इस घोड़े में छुप गए थे। ट्राय के लोग घोड़े को किले के अंदर ले गए और यह उनकी हार का कारण बना।

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) के तीसरे दिन 61 वर्षीय पेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया। लोगों ने ‘‘चार साल और’’ के नारे लगाए। अमेरिका में तीन नवम्बर को चुनाव होने हैं। पेंस ने नामंकन स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘ यह स्पष्ट है कि अमेरिका को पूरी तरह पटरी पर लाने के लिए, हमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चार साल व्हाइट हाउस में चाहिए।’’

बाल्टीमोर के फोर्ट मैकहेनरी से अपने भाषण में पेंस ने कहा, ‘‘ जो बाइडेन कम्युनिस्ट चीन के एक ‘चियरलीडर’ हैं....उन सभी शुल्कों को निरस्त करना चाहते हैं जो अमेरिकी श्रमिकों को बराबरी का मौका दे रहे हैं और उन्होंने वैश्विक महामारी के बाद चीन से सभी तरह की यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने के राष्ट्रपति ट्रम्प के फैसले का भी विरोध किया।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने अचानक यहां पहुंचकर सभी को चौका दिया। पेंस ने अपने संबोधन में बाइडेन की हर नीति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाइडेन ‘‘ कट्टरपंथी वाम के ‘ट्रोजन हॉर्स’ से अधिक कुछ नहीं है’’। पेंस ने कहा कि अगर मतदाता एक ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं, जो ‘‘हमारी विरासत के अपमान पर चुप रहे’’ तो ट्रम्प ‘‘आपके लिए नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आप देखेंगे कि उनका एजेंडा स्पष्ट है, जो बाइडेन कट्टरपंथी वाम के ‘ट्रोजन हॉर्स’ से अधिक कुछ नहीं होंगे। पहले कभी चुनाव में पसंद इतनी स्पष्ट नहीं थी, और पहले कभी इतना कुछ दांव पर नहीं था।’’

इससे पहले पेंस ने कहा था, ‘‘ और पिछले चार साल में, मैंने देखा कि राष्ट्रपति को कई बार निशाना बनाया गया लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अमेरिका के लोगों से किए वादों को पूरा करने के लिए संघर्ष जारी रखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए, जो विश्वास राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मुझमें दिखाया, उसके प्रति आभार व्यक्त करते हुए, रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन और ईश्वर की कृपा से, मैं विनम्रतापूर्वक अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के आपके नामांकन को स्वीकार करता हूं।’’ आरएनसी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को आधिकारिक तौर पर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल