लाइव न्यूज़ :

अमेरिकियों को एकजुट करने के एकमात्र उद्देश्य से चुने गए हैं बाइडन :पारिवारिक मित्र माइकल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 11:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडन के एक पारिवारिक मित्र ने उन्हें इस पद के लिए उचित व्यक्ति बताते हुए कहा कि बहुत अधिक बंटे हुए इस देश को एकजुट करने के एकमात्र उद्देश्य से उन्हें चुना गया है।

बाइडन (77) के करीबी पारिवारिक मित्र माइकल कार्लोटसोस ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पूर्व उप राष्ट्रपति चीजों को सुधारने और लोगों को एकजुट करने के लिहाज से उचित व्यक्ति हैं।

माइकल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि बाइडन का चुनाव हमारे देश को एक साथ लाने और एकजुट करने के एकमात्र उद्देश्य से किया गया है। वह इन चीजों में अच्छे हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय व्यापार विकास, जनसंपर्क, आपदा प्रबंधन और सरकारी मामलों में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी मैक कंसल्टिंग के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्यरत कार्लोटसोस ने कहा, ‘‘वह (बाइडन) आम अमेरिकियों से बात कर सकते हैं, साथ ही वह पार्क एवेन्यू जैसी आलीशान जगह में रहने वाले अमेरिकियों को भी संबोधित कर सकते हैं। वह इस पद के लिए उचित व्यक्ति हैं।’’

माइकल और उनके पिता एलेक्स कार्लोटसोस करीब चार दशक से बाइडन परिवार के मित्र हैं। एलेक्स की अमेरिका के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स आर्चडायसिस में भी अहम भूमिका रही है।

माइकल ने कहा, ‘‘मेरे पिता और राष्ट्रपति निर्वाचित हुए बाइडन के बीच लंबे समय से करीबी संबंध रहे हैं। और इसके बाद मेरे तथा बाइडन के बीच ही नहीं, बल्कि उनके बेटे और परिवार से भी संबंध प्रगाढ़ होते गए।’’

एक सवाल के जवाब में वर्जीनिया निवासी माइकल ने कहा कि वह बहुत ज्यादा ऐसे लोगों को नहीं जानते जो बाइडन की तरह विनम्र और उनके जैसे सम्मान योग्य हों।

उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छे और विनम्र व्यक्ति हैं। वह विश्वसनीय व्यक्ति हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला