लाइव न्यूज़ :

अफगान संघर्ष को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं बाइडन : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: April 10, 2021 09:36 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 अप्रैल व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि देश फिर कभी आतंकवादियों के लिए पनाहगार न बने तथा उनसे अमेरिका या उसके किसी सहयोगी देश को खतरा नहीं हो।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने संघर्ष को जिम्मेदार तरीके से खत्म करने, हमारी सेनाओं को हटाने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है कि अफगानिस्तान फिर कभी आतंकवादियों के लिए पनाहगार न बने और उससे अमेरिका या उसके किसी भी सहयोगी को खतरा न पहुंचे।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन दुनियाभर में अपने साझेदारों के साथ परामर्श कर और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की सलाह के साथ यह फैसला लेना चाहते हैं।

साकी ने कहा, ‘‘उन्होंने सार्वजनिक तौर पर साफ कहा है, मुझे लगता है कि एक मई तक अपनी सेना को वापस बुलाना चुनौतीपूर्ण है लेकिन आप निश्चित ही समयावधि बढ़ाने को लेकर उनसे कुछ सुनेंगे।’’

एक अलग संवाददाता सम्मेलन में विदेश विभाग की प्रधान उप प्रवक्ता जलीना पोर्टर ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका के विशेष दूत जलमी खलीलजाद क्षेत्र में शांति स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने के लिए अफगान नेताओं के साथ बैठकें जारी रखने के वास्ते अभी काबुल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?