लाइव न्यूज़ :

बाइडन देश की आव्रजन प्रणाली में ‘‘करुणा और व्यवस्था बहाल करने’’ को लेकर स्पष्ट हैं: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: February 12, 2021 10:15 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 फरवरी व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन देश की आव्रजन प्रणाली में ‘‘करुणा और व्यवस्था बहाल करने’’ को लेकर बेहद स्पष्ट हैं और उन्होंने पिछले कुछ सप्ताह में इस संबंध में जिन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं, वे महज शुरुआत हैं।

व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अभी तक जिन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, वह महज शुरुआत है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन आव्रजन प्रणाली में करुणा एवं व्यवस्था बहाल करने और गत चार वर्षों की विभाजनकारी, अमानवीय और अनैतिक नीतियों में सुधार करने को लेकर बेहद स्पष्ट हैं। आने वाले सप्ताहों और महीनों में हम इस पर ध्यान देंगे।’’

एक प्रभावशाली आव्रजन की वकालत करने वाले भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने बाइडन प्रशासन से आग्रह किया था कि वह भारत में जन्मे किसी भी व्यक्ति को एच1बी वर्क वीजा तब तक ना दे, जब तक कि ग्रीन कार्ड या स्थायी कानूनी निवास पर भेदभावपूर्ण नीति खत्म ना हो। इस संबंध में किए सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने यह जवाब दिया।

एच-1बी वीजा एक गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले पेशेवरों को काम पर रखने की इजाजत देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा