लाइव न्यूज़ :

बाइडन मना रहे ‘प्राइड मंथ’, ऑर्लैंडो के क्लब को देंगे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को ‘प्राइड मंथ’ मनाया और इस अवसर पर विभिन्न र्काक्रमों में शामिल हुए। वाइट हाउस में लंबे समय तक एलजीबीटीक्यू समुदाय के साथ भेदभाव होने के बाद अब इस समुदाय के लोगों को महत्व दिया जा रहा है।

बाइडन ने जेसिका स्टर्न को विदेश मंत्रालय में एलजीबीटीक्यू अधिकारों की विशेष राजनयिक नियुक्त किया है। स्टर्न के पास यह जिम्मेदारी होगी कि विदेश में अमेरिका की कूटनीति और सहायता विश्व स्तर पर एलजीबीटीक्यू अधिकारों को प्रोत्साहित करे। वह इस समय ‘आउट राइट इंटरनेशनल’ संस्था की कार्यकारी निदेशक हैं जो मानवाधिकारों और एलजीबीटीक्यू समुदाय के हितों के लिए काम करती है।

बाइडन शुक्रवार को एक ऐसे प्रावधान पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे फ्लोरिडा के ऑर्लैंडो के पल्स नाईटक्लब को एक राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। इस क्लब में जून 2016 में गोलीबारी की घटना में एलजीबीटीक्यू समुदाय के कई लोग मारे गए थे। माना जा रहा है कि हस्ताक्षर करने के बाद बाइडन ‘प्राइड मंथ’ के अवसर पर भाषण देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी