लाइव न्यूज़ :

जो बाइडेन ने कहा- ट्रम्प अभी भी कोरोना संक्रमित हैं तो नहीं करनी चाहिए दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट

By भाषा | Updated: October 7, 2020 11:40 IST

पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर वह कोविड-19 से उबर नहीं पाते, तो हमें बहस नहीं करनी चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देबाइडेन और ट्रम्प के बीच पहली आधिकारिक बहस 29 सितम्बर को हुई थी।ट्रम्प ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि वह दूसरी बहस के लिए उत्साहित हैं।

वाशिंगटन।अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि यदि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगर अगले सप्ताह तक कोविड-19 से उबर नहीं पाते हैं, तो राष्ट्रपति पद की दूसरी आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) नहीं होनी चाहिए। पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर वह कोविड-19 से उबर नहीं पाते, तो हमें बहस नहीं करनी चाहिए।’’

बाइडेन और ट्रम्प के बीच पहली आधिकारिक बहस 29 सितम्बर को हुई थी। दूसरी आधिकारिक बहस 15 अक्टूबर को मियामी और तीसरी एवं अंतिम बहस 22 अक्टूबर को टेनेसी के नैशविले में होनी है। बाइडेन ने कहा कि उन्हें दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग संक्रमित हो गए हैं। यह एक गंभीर समस्या है, इसलिए मैं क्लीवलैंड क्लिनिक के दिशा-निर्देशों का पालन करूंगा और जो डॉक्टर कहेंगे, वही करूंगा।’’

बाइडेन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि राष्ट्रपति की सेहत अभी कैसी है। मैं उनके साथ बहस को तैयार हूं और उम्मीद करता हूं कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।’’ ट्रम्प ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि वह दूसरी बहस के लिए उत्साहित हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं 15 अक्टूबर बृहस्पतिवार को मियामी में बहस के लिए उत्साहित हूं।’’ इससे पहले बाइडेन ने पेंसिल्वेनिया में कहा था कि अमेरिका में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा था, ‘‘अमेरिका में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। इसे अनुमति नहीं दी जाएगी, इसे किसी तरह बढ़ावा नहीं दिया जाएगा, इसे पनाह नहीं दी जाएगी।’’ देश के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उन्हें चुनौती देने वाली सीनेटर कमला हैरिस के बीच बुधवार को उटाह की सॉल्ट लेक सिटी में उप राष्ट्रपति पद की बहस होगी। अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

टॅग्स :जो बाइडेनडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल