लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस आने का दिया निमंत्रण

By भाषा | Updated: June 8, 2021 10:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के अपने समकक्ष वोलोदिमिर जेलेन्स्की को जुलाई में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने बताया कि बाइडन ने सोमवार को फोन पर बातचीत के दौरान जेलेन्स्की को आमंत्रित किया। गौरतलब है कि जेलेन्स्की ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की योजना और रूस-से-जर्मनी तक की प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को लेकर सार्वजनिक तौर पर चिंता व्यक्त की थी। इस पाइपलाइन का काम लगभग लगभग पूरा हो चुका है और इससे रूस, यूक्रेन से होकर गुजर पाएगा।

बाइडन ने अपनी यूरोप यात्रा से पहले जेलेन्स्की को फोन कर उन्हें आमंत्रित किया। यह यात्रा अगले सप्ताह जिनेवा में सम्पन्न होगी, जहां बाइडन रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे, क्योंकि अमेरिका और रूस के बीच संबंधों में काफी तनाव बना हुआ है। जेलेन्स्की ने निमंत्रण मिलने के बाद ट्वीट किया, ‘‘ फोन पर बातचीत के दौरान जुलाई में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण देने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन आपका शुक्रिया। मैं इस यात्रा और अमेरिका तथा यूक्रेन के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने को उत्साहित हूं।’’

सुलिवन ने कहा कि बाइडन और जेलेन्स्की को ‘‘ अमेरिका तथा यूक्रेन के संबंधों से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिला और राष्ट्रपति बाइडन ने राष्ट्रपति जेलेन्स्की को बताया कि संबंधों के विस्तार के साथ वह यूक्रेन की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता तथा आकांक्षाओं के साथ मजबूती से खड़ें रहेंगे।’’ यूक्रेन ने संकेत दिया कि बाइडन प्रशासन ने कीव को 9,00,000 कोविड-19 रोधी टीके देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब