लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और मेक्सिको के राष्ट्रपति से फोन पर की बातचीत

By भाषा | Updated: January 24, 2021 09:03 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर बातचीत की तथा दोनों देशों के बीच ‘विशेष संबंध’ को और मजबूत करने की इच्छा जताई। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

ब्रिटेन इस साल जी-7 सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) की मेजबानी कर रहा है। बातचीत के दौरान बाइडन ने जॉनसन के साथ सहयोग करने के लिए तत्परता जताई।

शनिवार को हुई इस बातचीत में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने राष्ट्रपति बाइडन से कहा कि वह अमेरिका-ब्रिटेन के बीच नया कारोबारी सौदा करने के इच्छुक हैं। डाउनिंग स्ट्रीट से जारी वक्तव्य में यह कहा गया।

नया कारोबारी समझौता होना बाइडन से ज्यादा जॉनसन के लिए महत्वपूर्ण है। ब्रेक्जिट की अवधि समाप्त होने के बाद ब्रिटेन का नियंत्रण अब अपनी राष्ट्रीय कोराबार नीति पर है।

हालांकि व्हाइट हाउस की सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन प्रशासन ने नया कारोबारी समझौता करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है क्योंकि फिलहाल बाइडन प्रशासन का ध्यान कोविड-19 महामारी को नियंत्रण में करने पर है।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच के खास संबंधों को और मजबूत करने तथा अटलांटिक पार के संबंधों को पुनर्जीवित करने का अपना इरादा जाहिर किया और साझा रक्षा एवं साझा मूल्यों में नाटो की अहमियत को रेखांकित किया।’’

बयान में बताया गया कि बाइडन ने जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 महामारी को नियंत्रण में करने और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों पर भी बहुपक्षीय संगठनों के जरिए सहयोग की महत्ता पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने चीन, ईरान और रूस को लेकर साझा विदेश नीति प्राथमिकताओं के समन्वय की जरूरत पर भी चर्चा की।

बाइडन ने शुक्रवार को मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर से बातचीत की।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय आव्रजन और महामारी समेत द्विपक्षीय सहयोग के अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब