लाइव न्यूज़ :

बाइडन, हैरिस ने 1900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज पर 10 रिपब्लिकन सीनेटरों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: February 2, 2021 10:13 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दो फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित अमेरिकियों के लिए 1900 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर चर्चा करने के लिए 10 रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ बैठक की है।

अमेरिका में कोविड-19 के कारण 4,43,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है और दो करोड़ 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में सोमवार को हुई यह बैठक करीब दो घंटे चली, लेकिन इसमें किसी तरह का नतीजा नहीं निकला।

सीनेटर सुसन कॉलिन्स ने बैठक के बाद व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और उनके कुछ प्रमुख सहयोगियों के साथ दो घंटे की बहुत उपयोगी, सौहार्दपूर्ण बैठक की जिसमें कोविड-19 राहत पैकेज संबंधी आगामी कदमों पर चर्चा की गई।’’

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि समूह ने इस पीढ़ी के सबसे बड़े स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट से जूझ रहे अमेरिकी लोगों की मदद करने की इच्छा व्यक्त की।

साकी ने कहा कि राष्ट्रपति ने यह उम्मीद भी जताई कि अमेरिकी राहत योजना को मजबूत बनाने के उपायों को लेकर समूह चर्चा जारी रख सकता है और साझा सहमति वाले मुद्दों को लेकर हम आगे बढ़ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी