लाइव न्यूज़ :

बाइडन, हैरिस ने गोलीबारी में मारे गए एशियाई-अमेरिकी लोगों के परिजन को अटलांटा पहुंचकर दी सांत्वना

By भाषा | Updated: March 20, 2021 11:45 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 20 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने अटलांटा आकर यहां कुछ दिन पहले गोलीबारी में मारे गए एशियाई-अमेरिकी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिका में घृणा के लिए कोई स्थान नहीं है।’’

उन्होंने लोगों से कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हमारी चुप्पी अपराध में हमारी सहभागिता दर्शाती है और हम अपराध में सहभागी नहीं हो सकते।’’

हैरिस ने कहा कि अमेरिका में नस्लवाद, अन्य देशों के लोगों से घृणा और लैंगिक भेदभाव हमेशा से रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं और राष्ट्रपति चुप नहीं रहेंगे। हिंसा, घृणा अपराध और भेदभाव जहां भी होगा, हम उसके खिलाफ हमेशा आवाज उठाएंगे।’’

राष्ट्रपति का अटलांटा का यह दौरा कोरोना वायरस वैश्विक महामारी राहत पैकेज के लाभ के बारे में लोगों को जागरुक करने की कोशिश के तहत पहले से निर्धारित था, लेकिन दोनों नेताओं ने इस दौरान अधिकतर समय एशियाई-अमेरिकी समुदाय को सांत्वना देने में बिताया।

अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में मंगलवार को तीन मसाज पार्लर में एक घंटे से अधिक समय तक हुई सिलसिलेवार गोलीबारी में आठ लोग मारे गये थे। यह आशंका जताई जा रही है कि एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ नफरत की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस ने 21 वर्षीय एक श्वेत व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

इस दौरान बाइडन ने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के मुख्यालय का भी दौरा किया और राज्य में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला