लाइव न्यूज़ :

बाइडन को राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए जरूरी बहुमत औपचारिक रूप से प्राप्त हुआ

By भाषा | Updated: December 5, 2020 11:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच दिसंबर (एपी) कैलीफोर्निया राज्य ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के अपने परिणामों पर मुहर लगा दी और डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन के पक्ष में मतदान के लिए प़्रतिबद्ध 55 निर्वाचकों (इलेक्टर) की नियुक्ति करते हुए बाइडन की जीत के लिए जरूरी इलेक्टोरल कॉलेज में बहुमत उन्हें सौंप दी।

एपी एजेंसी की तालिका के अनुसार बाइडन की जीत पर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एलेक्स पैडिला की औपचारिक मुहर लगने के बाद उन्हें अब तक 279 इलेक्टर का समर्थन मिल चुका है। यह आंकड़ा 270 के बहुमत के जादुई आंकड़े से अधिक है।

राष्ट्रपति चुनाव में सामान्य तौर पर इन कदमों में औपचारिकताओं पर इतना बल नहीं दिया जाता। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्वाचन की गुप्त प्रणाली पर इस बार नये सिरे से नजर डाली गयी है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप लगातार बाइडन की जीत को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और अंतिम परिणामों से पहले इन्हें पलटने के लिए तरह-तरह के कानूनी कदम उठा रहे हैं।

पिछले कई सप्ताह से यह साफ है कि बाइडन राष्ट्रपति चुनाव जीत गये हैं। ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में विधि के प्रोफेसर एडवर्ड बी फोले ने कहा कि बाइडन को 270 से अधिक इलेक्टर का समर्थन मिलना व्हाइट हाउस की तरफ उनका पहला कदम है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक कानूनी स्तर है और पहला स्तर भी है जिसका आधार है। इससे पहले तक सब कुछ अनुमानों पर आधारित था।’’

शुक्रवार को जिन इलेक्टरों की जीत की घोषणा की गयी वे 14 दिसंबर को अन्य राज्यों के अपने समकक्षों के साथ बैठक करेंगे और अगले राष्ट्रपति के लिए औपचारिक मतदान करेंगे।

इलेक्टोरल कॉलेज वोट के परिणाम प्राप्त होने के बाद कांग्रेस इन पर छह जनवरी को अंतिम मुहर लगाएगी। वैसे सांसद इस परिणाम पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, लेकिन इस स्तर पर बाइडन को रोक पाना लगभग असंभव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा