लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने आर्मेनियाई लोगों के खिलाफ अत्याचार को औपचारिक रूप से ‘‘नरसंहार’’ करार दिया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 23:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने औपचारिक रूप से इस बात को मान्यता दी कि 20वीं सदी की शुरुआत में उस्मानी (तुर्की) साम्राज्य बलों द्वारा लाखों आर्मेनियाई लोगों की व्यवस्थित तरीके से हत्या एवं निर्वासन ‘‘नरसंहार’’ था।

इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति तुर्की के नाराज होने के डर से इन अत्याचारों के लिए ‘‘नरसंहार’’ शब्द का इस्तेमाल करने से बचते रहे हैं।

बाइडन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि वे इस बात को मान्यता देंगे कि 1915 से 1923 के बीच हुए घटनाक्रम आर्मेनिया के लोगों को समाप्त करने के लिए जानबूझकर किए गए प्रयास थे। इस दौरान आर्मेनिया के 20 लाख लोगों को निर्वासित किया गया था और 15 लाख लोगों को मारा गया था।

इस मामले की जानकारी रखने के वाले एक अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि बाइडन ने शुक्रवार को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को इस संबंध में बयान जारी करने की अपनी योजना के बारे में बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल