लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने एएएनएचपीआई सलाहकार आयोग में चार भारतीय-अमेरिकियों को नियुक्त करने की इच्छा जाहिर की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 10:12 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 21 दिसंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को चार भारतीय अमेरिकियों अजय जैन भुटोरिया, सोनल शाह, कमल कलसी और स्मिता शाह को एशियाई अमेरिकियों, मूलनिवासी हवाई और प्रशांत द्वीप वासियों पर अपने सलाहकार आयोग के सदस्यों के रूप में नियुक्त करने की इच्छा जाहिर की।

व्हाइट हाउस ने कहा कि आयोग, राष्ट्रपति को बताएगा कि सार्वजनिक, निजी और गैर-लाभकारी क्षेत्र प्रत्येक एशियाई अमेरिकी, मूल निवासी हवाई और प्रशांत द्वीप समूह (एएमएनएचपीआई) समुदाय के लिए समानता लाने और अवसर उत्पन्न करने के लिए मिलकर किस तरीके से काम कर सकते हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इसे राष्ट्रपति को एशियाई-विरोधी ‘जेनोफोबिया’ (विदेशी लोगों को पसंद न करना) और हिंसा से निपटने के लिए नीतियों पर सलाह देने, संघीय अनुदान के माध्यम से एएएनएचपीआई समुदायों में क्षमता निर्माण के तरीके और एएएनएचपीआई महिलाओं, एलजीबीटीक्यू+ लोगों और दिव्यांग लोगों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए नीतियों पर सलाह देने का भी जिम्मा सौंपा गया है।

कुल मिलाकर, व्हाइट हाउस ने 23 सलाहकार सदस्यों की घोषणा की।

व्हाइट हाउस ने कहा कि भुटोरिया एक सिलिकॉन वैली प्रौद्योगिकी कार्यकारी, सामुदायिक नेता, वक्ता और लेखक हैं, जिन्हें उनके काम के लिए पहचाना जाता है।

सेना में करीब 20 वर्षों तक सेवा देने वाले जर्सी के चिकित्सक डॉ. कलसी को अफगानिस्तान में अग्रिम पंक्ति में सैकड़ों युद्ध हताहतों की देखभाल करने के उनके काम के लिए कांस्य स्टार पदक से सम्मानित किया गया था।

सोनल शाह एक सामाजिक नवप्रवर्तक नेता हैं, जिन्होंने 25 से अधिक वर्षों से अकादमिक, सरकार और निजी और परोपकारी क्षेत्रों में सामाजिक प्रभाव वाले प्रयासों का आरंभ और नेतृत्व किया है।

वहीं, स्मिता एन शाह एक इंजीनियर, उद्यमी और नागरिक नेता हैं, जो शिकागो स्थित ‘स्पैन टेक’, की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सेवारत हैं। यह एक बहु-विषयक कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला