लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में नागरिकों की हत्या पर बाइडन ने जताई नाराजगी

By भाषा | Updated: March 29, 2021 08:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने म्यांमा में सुरक्षा बलों द्वारा तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल नागरिकों की हत्या पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

बाइडन ने रविवार को कहा, “यह भयावह है। यह पूरी तरह क्रूरता है। और मुझे जो खबर मिली है उसके मुताबिक काफी संख्या में लोगों को बेवजह मारा गया है।”

वह म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे निर्दोष लोगों के खिलाफ सैनिकों द्वारा बल प्रयोग किये जाने और इस दौरान हाल में लोगों की हत्या के संदर्भ में बोल रहे थे।

सदन की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख सांसद ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि म्यांमा के राष्ट्री सशस्त्र बल दिवस पर शनिवार को 100 से ज्यादा लोगों की जान गई और यांगून में अमेरिकी केंद्र पर गोलियां दागी गईं। इस घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, “बर्मी सेना ने देश के राष्ट्रीय सशस्त्र बल दिवस पर बेतुका और बर्बर रुख अपनाया और सैकड़ों लोगों की जान ले ली। यह जुंटा द्वारा अवैध सैन्य तख्ता पलट के बाद सबसे रक्तरंजित दिन था।”

म्यांमा में सेना ने पिछले महीने आन सान सू ची निर्वाचित सरकार का तख्ता पलट कर दिया था और देश में सैन्य शासन की घोषणा की थी। सेना के इस कदम के खिलाफ म्यांमा में पाबंदियों के बावजूद बड़े पैमाने पर लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला