लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने बेसेरा को स्वास्थ्य मंत्री, मूर्ति को सर्जन जनरल के तौर पर चुना

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा को स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय-अमेरिकी डा. विवेक मूर्ति को अपने सर्जन जनरल के तौर पर चुना है।

डॉ एंथनी फाउची को कोविड -19 पर राष्ट्रपति के मुख्य चिकित्सा सलाहकार के रूप में नामित किया गया है, जबकि डॉ. रोशेल वालेंस्की को रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के निदेशक के रूप में और डॉ मार्सेला नुन्ज-स्मिथ को ‘कोविड-19 इक्विटी टास्क फोर्स’ के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

बाइडन ने कहा कि नेताओं की यह भरोसेमंद और निपुण टीम उच्चतम स्तर की अखंडता और वैज्ञानिक प्रतिबद्धता के साथ अमेरिका की सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक कोविड महामारी को काबू में करने में सहायक सिद्ध होगी ताकि अमेरिकी लोग काम पर लौट सकें और सामान्य ढंग से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञों और लोक सेवकों की यह टीम परीक्षण का विस्तार करने के लिए संघीय सरकार के हर संसाधन को जुटाने के लिए पहले दिन से तैयार हो जाएगी।

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी को काबू में करने और हमारी अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए हमें जिम्मेदारी के साथ इन विशेषज्ञों और नेताओं को सुनने की जरूरत है।’’

बेसेरा किफायती स्वास्थ्य देखभाल संबंधी कानून के समर्थक रहे हैं और अब वह बाइडन प्रशासन में कोरोना वायरस के खिलाफ देश की मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद बेसेरा (62) ऐसे पहले लातिन अमेरिकी होंगे जो स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा विभाग का नेतृत्व करेंगे।

पूर्व डेमोक्रेट सांसद बेसेरा ने 2009-2010 के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य कानून को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब