लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर चुना

By भाषा | Updated: December 7, 2020 08:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात दिसंबर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर चुना है।

बेसेरा किफायती स्वास्थ्य देखभाल संबंधी कानून के समर्थक रहे हैं और अब वह बाइडन प्रशासन में कोरोना वायरस के खिलाफ देश की मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद बेसेरा (62) ऐसे पहले लातिन अमेरिकी होंगे जो स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा विभाग का नेतृत्व करेंगे।

इस विभाग का बजट एक हजार अरब डॉलर से अधिक है और इसमें 80,000 कर्मचारी हैं। यह विभाग 13 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों के लिए दवा एवं टीका, आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान, स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रमों के लिए काम करता है।

ट्रंप प्रशासन ने हाल में ‘‘ओबामा केयर’’ को खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के तौर पर बेसेरा ने इसका बचाव किया। अब यह मामला अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में है जिस पर अगले साल फैसला आने की संभावना है।

पूर्व डेमोक्रेट सांसद बेसेरा ने 2009-2010 के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य कानून को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल