लाइव न्यूज़ :

बाइडन, डॉ.फाउची ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके मुख्य सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची ने आगाह किया है कि नोवेल कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप अत्यधिक संक्रामक है और ब्रिटेन में यह 12 से 20 वर्ष के लोगों के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल में कहा था कि कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप या ‘B1.617.2’ स्वरूप सबसे पहले भारत में गत अक्टूबर माह में सामने आया था और अब यह 62 देशों में फैल चुका है।

बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, कोविड-19 का अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ ब्रिटेन में 12 से 20 वर्ष के लोगों के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है। आप युवा हैं और यदि अभी तक आपने टीका नहीं लगवाया है तो अब समय आ गया है कि आप इसे लगवा लें। अपने आप को और अपने प्रियजन की रक्षा का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका है।’’

एलर्जी एवं संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईएआईडी) के निदेशक डॉ. फाउची ने कहा कि अमेरिका में जिन मामलों की जिनोम श्रंखला देखी जा रही है उनमें से छह फीसदी से अधिक मामलों में डेल्टा स्वरूप पाया गया है तथा वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि जिनोम श्रंखला केवल कुछ ही मामलों देखी जा रही है।

डॉ. फाउची ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ब्रिटेन में यह स्वरूप (डेल्टा) हावी हो चुका है और एक अनुमान के मुताबिक वहां पर नए मामलों में से 60 फीसदी इसी की वजह से हैं। यह ब्रिटेन में सबसे पहले सामने आए अल्फा स्वरूप या B.1.1.7 के मुकाबले अधिक फैल चुका है तथा 12 से 20 वर्ष के लोग इससे बहुत तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। हम अमेरिका में यह नहीं होने दे सकते।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन ने चार जुलाई तक 70 फीसदी अमेरिकियों को टीके की कम से कम एक खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक